CG LIQUOR SCAM : 55 accused appear in ED court, EOW raid reveals major details, distillery owner absconding
रायपुर। छत्तीसगढ़ का चर्चित शराब घोटाला अब फिर जोर पकड़ चुका है और इस बार मामला और गहरा होता दिख रहा है। रायपुर और मुंगेली में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं।
रायपुर में आज ED कोर्ट में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। 55 से ज्यादा आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया गया है। इनमें आबकारी विभाग के अधिकारी, बड़े बिजनेसमैन और एजेंट शामिल हैं। यानी अब सबको कोर्ट में जवाब देना ही पड़ेगा।
उधर मुंगेली के सरगांव में EOW की रेड ने बड़ा धमाका कर दिया। भाटिया वाइन डिस्टिलरी पर छापे में करीब 2200 करोड़ रुपये की अवैध शराब सप्लाई का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि ये पूरा खेल पिछले 3 साल से सिस्टमेटिक तरीके से चल रहा था।
रेड के दौरान 8 वाहन भी जब्त किए गए, जो कर्मचारियों और गार्ड के नाम पर रजिस्टर्ड थे। इससे साफ है कि पूरा नेटवर्क काफी प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा था। वहीं डिस्टिलरी का मालिक कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
अब ED और EOW दोनों एजेंसियां फुल एक्शन मोड में हैं। दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और पैसों की लेयर दर लेयर जांच हो रही है। साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में और बड़े नाम और खुलासे सामने आ सकते हैं।

