CG BREAKING : PDS से केरोसिन वितरण शुरू, तय हुई मात्रा

Date:

CG BREAKING : Kerosene distribution through PDS begins, quantity fixed

रायपुर। मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब सीधे आपकी रसोई तक पहुंच रहा है। LPG की कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ में अब PDS के जरिए केरोसिन बांटा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सरकार ने अप्रैल महीने के लिए 528 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया है। इसका फायदा अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। शहर में हर कार्ड पर 1 लीटर और गांव में 2 लीटर तक केरोसिन मिलेगा।

प्रशासन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि समय पर उठाव और वितरण सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी किल्लत ना हो। जरूरत के हिसाब से स्टॉक को इधर-उधर भी किया जाएगा।

हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए सरकार अभी से बैकअप तैयार कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related