CHETAK AWARDS CONTROVERSY : राजपाल के सपोर्ट में सलमान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHETAK AWARDS CONTROVERSY : Salman in support of Rajpal!

रायपुर डेस्क। एक अवॉर्ड शो में हुआ छोटा सा मजाक अब बड़ा मुद्दा बन गया है। ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में होस्ट सौरभ द्विवेदी ने मंच पर राजपाल यादव के पुराने फाइनेंशियल केस को लेकर कमेंट कर दिया, जिसके बाद माहौल थोड़ा असहज हो गया।

राजपाल यादव ने स्थिति को संभालते हुए शांत तरीके से जवाब दिया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इस कमेंट को गलत बताया।

इसी बीच सलमान खान भी सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। सलमान ने लिखा कि राजपाल 30 साल से इंडस्ट्री में हैं और लोग उन्हें बार-बार इसलिए काम देते हैं क्योंकि वो अपने काम की वैल्यू जानते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि कभी-कभी फ्लो में बातें निकल जाती हैं, लेकिन काम दिल से करना चाहिए।

वहीं राजपाल यादव ने भी सफाई देते हुए कहा कि सौरभ द्विवेदी का कोई गलत इरादा नहीं था, वो उनके छोटे भाई जैसे हैं और बात को गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related