Chhattisgarh Government Employees Stage Massive Protest, Expressing Opposition Over Pending Demands
रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेशभर में कर्मचारियों के हितों से जुड़ी अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को दोपहर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन से लेकर जिलों व ब्लॉक मुख्यालयों में जंगी प्रदर्शन किया गया।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं संभाग प्रभारी एवं महासचिव चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में “अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो” जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
ईसके बाद सीएम साय, सीएस विकास शील के नाम मंत्रालय में मांग पत्र सौंपा गया।
फेडरेशन की प्रमुख मांगें
फेडरेशन की तरफ से जिन मांगों को लेकर आंदोलन किया गया उनमें मंगाई भत्ता का बकाया एरियर्स की राशि का जीपीएफ खातों में समायोजन, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, 300 दिन तक के अर्जित अवकाश का नगदीकरण शामिल है।
इसमें फेडरेशन की मांगों में विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अनुकंपा नियुक्ति और नियमितिकरण की मांग भी शामिल है।

