HOTEL CONTROVERSY : उज्जैन में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती को लेकर होटल विवाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HOTEL CONTROVERSY : Hotel dispute in Ujjain over a Hindu girl and a Muslim youth

रायपुर। उज्जैन में एक युवक और युवती के होटल में ठहरने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राजधानी से आया 28 साल का सोहेल शेख एक हिंदू युवती के साथ बस से उज्जैन पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि युवक ने पहले ऋषि नगर के एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया था, लेकिन होटल वालों ने दोनों को साथ देखकर कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद तीन और होटलों ने भी उन्हें एंट्री नहीं दी।

काफी भटकने के बाद दोनों नानाखेड़ा के एक होटल पहुंचे, जहां 5 हजार रुपए लेकर कमरा दे दिया गया। लेकिन यहां भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई, होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री ही नहीं की गई।

इसी बीच मामले की भनक हिंदूवादी संगठन को लग गई। संगठन के लोग होटल पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाया गया।

पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related