CG ACCIDENT : अज्ञात वाहन की टक्कर से CFO की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT : CFO dies after being hit by an unknown vehicle

दुर्ग, 29 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ वन विभाग से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कवर्धा के मुख्य वन संरक्षक (CFO) ललित यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दुर्ग जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, CFO ललित यादव टू-व्हीलर से कवर्धा से दुर्ग आ रहे थे। वे दुर्ग स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में जरूरी दस्तावेज (डाक) जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान जेवरा चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ललित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related