CHHATTISGARH : 17 को विधानसभा घेराव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Assembly siege on 17th!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में 17 मार्च को बड़ा सियासी प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा, बिजली दरों में बढ़ोतरी, धान खरीदी में वादाखिलाफी, किसानों से धोखा और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे।

कांग्रेस ने विधानसभा घेराव को लेकर तैयारी भी तेज कर दी है। इसके लिए अलग-अलग जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हो सकें।

कांग्रेस का कहना है कि जनता से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा और इसी को लेकर विधानसभा घेराव का फैसला लिया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related