CHHATTISGARH: CM साय ने दी दिवंगत रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: CM Sai paid tribute to late Roopnarayan Sinha!

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से कल एक बेहद दुखद खबर सामने आई जिसमें छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी।

आज सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के कबीर नगर स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रूपनारायण से उनका बहुत पुराना संबंध रहा है।

वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे और उनके साथ व्यक्तिगत रिश्ते भी बेहद आत्मीय रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को संबल प्रदान करें और दिवंगत रूपनारायण सिन्हा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद BJP का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related