RAIPUR ACCIDENT : स्कूल जाते बच्चे को टैंकर ने कुचला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ACCIDENT : School going child crushed by tanker!

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे को तेज रफ्तार पानी टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ और इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महावीर शर्मा रोज की तरह स्कूल जा रहा था, तभी पीछे से आए टैंकर ने उसे चपेट में ले लिया। सबसे दर्दनाक बात ये रही कि टायर चढ़ने के बाद बच्चा कुछ सेकंड तक उठने की कोशिश करता रहा, लेकिन फिर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

CHHATTISGARH : IFS अरूण पांडे को बड़ा पद, सरकार ने जारी किया आदेश

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ड्राइवर मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया।

पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। एक बाइक सवार की मौजूदगी भी वीडियो में दिखी है, जिससे हादसे की वजह को लेकर जांच और तेज कर दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related