Chhattisgarh: चावल वितरण के नाम पर भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन नौटंकी मात्र, घोटालेबाज भाजपा को घोटाला ही दिखाई देगा, आरोप झूठे-कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। (Chhattisgarh) भाजपा द्वारा चांवल वितरण में गड़बड़ी बताकर किये गए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर तीखा पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, मुद्दा विहीन भाजपा बेबुनियाद, तथ्यविहीन आरोपो के आधार पर जनता में भ्रम पैदा कर गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

भूपेश सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ जनता से किये गये वायदों को पूरा करते हुए अग्रसर है। (Chhattisgarh) भाजपा का यह प्रदर्शन नौटंकी मात्र है, झूठे आरोप है। कोरोना काल से उपजे संकट के दौर में भाजपा मोदी सरकार की बेरुखी को देखते हुए, पूर्व से ही कांग्रेस भूपेश सरकार ने गरीबों को 35 किलो चावल मुफ्त वितरण देना शुरू करवाया था। बाद में केंद्र सरकार ने 5 किलो चावल देने की घोषणा की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related