CHHATTISGARH : विधानसभा भर्ती में रिश्तेदारों की एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Allegations of entry of relatives in assembly recruitment create stir

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की भर्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि 2019 में वर्ग-3 के 47 पदों के लिए परीक्षा और प्राथमिक मेरिट सूची तैयार होने के बाद भी चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में DEO-BEO नियुक्ति का रास्ता साफ

इसके बाद खाली पदों पर अस्थायी नियुक्तियां किए जाने और विधानसभा में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों-अधिकारियों के बेटे, भाई और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।

शिकायत में सहायक ग्रेड-3, अनुवादक, वाहन चालक और बुक-लिफ्टर समेत अलग-अलग पदों पर कथित नियुक्तियों को लेकर कई नामों का जिक्र किया गया है। वर्ग-4 के पदों पर भी दैनिक वेतनभोगियों को मौका देने के आरोप लगाए गए हैं।

CG BREAKING : IPS पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

अभ्यर्थियों का सवाल है कि जब परीक्षा हो चुकी थी और मेरिट सूची बन गई थी, तो उसे अंतिम रूप क्यों नहीं दिया गया? वहीं विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आरोपों को कपोल-काल्पनिक बताते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

मामला अब रायपुर कोर्ट तक पहुंच चुका है। शिकायतकर्ता ने भर्ती में कथित अनियमितता और बैकडोर नियुक्तियों की जांच की मांग की है। अब नजर इस बात पर है कि मेरिट क्यों रोकी गई और अस्थायी नियुक्तियों का आधार क्या था?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related