CG BREAKING : IPS पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : IPS officer accused of taking bribe of Rs 1 crore, 2 policemen line attached

सरगुजा। ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप के बीच पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। वायरल ऑडियो के आधार पर ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

INDIA CENSUS 2027 : 40 सवाल तय, SC-ST से लेकर जाति और कोविड वैक्सीन तक की जानकारी होगी दर्ज

IG दीपक कुमार झा ने कहा है कि CSP राहुल बंसल के खिलाफ फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं, CBI स्पेशल कोर्ट दिल्ली में दाखिल परिवाद में आरोप लगाया गया है कि साइबर ठगी के एक मामले में 1 करोड़ रुपए की रिश्वत का सौदा किया गया और रकम हवाला के जरिए दो किश्तों में पहुंचाई गई।

शिकायतकर्ता आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि ASI और कॉन्स्टेबल ने बिचौलियों की भूमिका निभाई। शिकायत के साथ WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी कोर्ट में पेश किए जाने का दावा है।

SAVARKAR DEFAMATION CASE : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!

मामला अंबिकापुर में दर्ज साइबर ठगी केस से जुड़ा है, जिसमें पुलिस अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि चालान और जांच में राहत देने के बदले रिश्वत मांगी गई।

फिलहाल आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। CBI स्पेशल कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ATMANAND SCHOOL RECRUITMENT: 1812 पदों पर निकली संविदा भर्ती! 

CG Atmanand School Recruitment: Contractual recruitment announced for 1,812...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : कटघरे में आरडीए

  आरडीए की कचना-सड्डू नगर विकास योजना विवादों में घिरती...