CG SCHOOL UNIFORM SCAM : स्कूल यूनिफॉर्म में बड़ा खेल? कतरन निकला लाखों मीटर कपड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SCHOOL UNIFORM SCAM : School uniforms are a big scam? Millions of meters of fabric turned out to be scraps.

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ में स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म के कपड़े को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। हैदराबाद की कंपनी को रंगाई के लिए 65.06 लाख मीटर कपड़ा भेजा गया था। वापस आए माल की सही जांच नहीं हुई और करीब छह महीने तक मामला दबा रहा।

CHHATTISGARH : विधानसभा भर्ती में रिश्तेदारों की एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप

बाद में गोदाम प्रभारी ने अधिकारियों को बताया कि लौटाया गया कुछ कपड़ा हथकरघा संघ का नहीं है। जांच हुई तो करीब 60 हजार मीटर कपड़ा कतरन निकला, जिससे यूनिफॉर्म तैयार नहीं हो सकती।

मामले में तत्कालीन गोदाम प्रभारी रामकिशुन देवांगन को निलंबित किया गया, जबकि एक तकनीकी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई। संघ ने हैदराबाद की मारुति कोटेक्स लिमिटेड से 22.42 लाख रुपए की वसूली का नोटिस भी जारी किया है।

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में DEO-BEO नियुक्ति का रास्ता साफ

हालांकि कंपनी ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उसने सही कपड़ा भेजा था और गड़बड़ी गोदाम में हुई हो सकती है। पेनाल्टी देने से इनकार के बाद अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

खास बात यह है कि सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म योजना पर हर साल करीब 140 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि करोड़ों की योजना में कपड़े की जांच आखिर इतनी लापरवाही से कैसे हुई?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related