CHHATTISGARH : Salute to bravery on Naxal front, CG Police gets 141 gallantry medals
रायपुर. स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है, जिसमें राज्य के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 141 वीरता पदक मिले हैं।
CG SCHOOL UNIFORM SCAM : स्कूल यूनिफॉर्म में बड़ा खेल? कतरन निकला लाखों मीटर कपड़ा
वीरता पदक पाने वाले IPS अधिकारियों में पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिन्सन गुड़िया शामिल हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण पुलिसिंग के बीच इनके योगदान को सम्मान मिला है।
ये रही लिस्ट –
meritorious-service-medal-for-independence-day-2026-1329604
इसके अलावा IPS एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है।
CHHATTISGARH : विधानसभा भर्ती में रिश्तेदारों की एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नक्सल मोर्चे पर चल रहे ऑपरेशन के बीच मिले ये पदक पुलिस महकमे के लिए बड़ा सम्मान माने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान मिलने से जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।
