BILASPUR CRIME: गांजा बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: Police arrest woman selling cannabis!

 

 

BILASPUR CRIME: बिलासपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सकरी पुलिस ने ग्राम चोरभट्ठी में गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 310 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिक्री की रकम भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उम्मद बी नाम की महिला बिजली ऑफिस मोड़ के पास गांजा लेकर ग्राहकों को बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से काले रंग की पॉलीथिन में रखा 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इसके साथ ही गांजा बिक्री से मिली 270 रुपये की नगद रकम भी पुलिस ने जब्त की है।

गिरफ्तार महिला की पहचान उम्मद बी, पति आसमी खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, थाना सकरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 820/2026, धारा 20(A), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। गांजा या किसी भी अवैध मादक पदार्थ की बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related