WOMEN PREMIER LEAGUE 2026: छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का ऑक्शन के लिए चयन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WOMEN PREMIER LEAGUE 2026: Two female cricketers from Chhattisgarh selected for the auction!

 

WOMEN PREMIER LEAGUE 2026: छत्तीसगढ़ की दो उभरती महिला क्रिकेटरों पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के ऑक्शन के लिए चयन हुआ है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों ने नीलामी की दौड़ में अपनी जगह नाई है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है

पलक सिंह ने पिछले घरेलू सीजन में 8 मैचों में 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, WPL स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी तेज गेंदबाजी को उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है।

वहीं, श्रेया श्रीवास ने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें WPL 2026 ऑक्शन के लिए दावेदारी पेश करने का मौका दिलाया। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के जरिए श्रेया ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

WPL 2026 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होना है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related