RAIPUR DUSSEHRA 2026: 101 फीट ऊंचे रावण का होगा आज दहन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR DUSSEHRA 2026: A 101-foot-tall effigy of Ravana to be set ablaze today!

 

RAIPUR DUSSEHRA 2026: विजयादशमी पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में उत्साह का माहौल है। WRS कॉलोनी के दशहरा मैदान में इस बार 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।

रावण दहन के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। भगवान श्रीराम के स्वरूप द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण का दहन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अनुमान है कि WRS मैदान में रावण दहन देखने करीब पांच लाख लोग पहुंच सकते हैं।

WRS मैदान के अलावा राजधानी के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दशहरा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। रावणभाठा मैदान में नगर निगम की ओर से साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और अग्निशमन जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

बूढ़ापारा स्थित सप्रे स्कूल मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। शंकर नगर के बीटीआई मैदान में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां की गई हैं। शहर के विभिन्न आयोजन स्थलों पर भजन, रामलीला और आतिशबाजी के कार्यक्रमों के साथ विजयादशमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

वहीं, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के छोटे-बड़े पुतलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल बनी हुई है।

दशहरा पर्व को लेकर आमापारा, अग्रसेन चौक मार्ग और बांसटाल रूट पर कारीगरों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बिक्री के लिए सजाए हैं। इनकी कीमत करीब 150 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related