CHHATTISGARH : कांग्रेस विधायक का एक आपत्तिजनक बयान, भाजपा का आरोप हिंसा भड़काने की कोशिश, NIA को लिखा पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

An objectionable statement of Congress MLA, BJP alleges attempt to incite violence, letter written to NIA

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी के खिलाफ कथित रूप से आदिवासी युवाओं को अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़काने के लिए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की अभिनव योजना अग्निपथ के विरुद्ध हिंसा भड़काने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारे पर उपद्रव, तोड़ फोड़ और आगजनी हो रही है। पत्र में भाजपा नेता ने मंडावी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘मासूम आदिवासियों को हिंसा करने के लिए भड़का रहे हैं’ –

विष्णु देव साय ने अपने पत्र में लिखा है, ‘नक्सल हिंसा प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के संवेदनशील क्षेत्र बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अग्निपथ के विरोध में अन्य राज्यों की तरह आगजनी जैसी हिंसा करने के निर्देश अपने भाषण में दिया है। वे नक्सल हिंसा से जूझ रहे मासूम आदिवासियों को देश के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहे हैं, उकसा रहे हैं, दुष्प्रेरित कर रहे हैं । यह कृत्य स्पष्ट रूप से देशद्रोही है।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में आगे लिखा है,

देश की संपत्ति को आग लगाने का आह्वान करने वाले विधायक के विरुद्ध NIA को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।

देश में हुई हिंसा में कांग्रेस की भूमिका की जांच की जाए।

अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में हुई सुनोयजित हिंसा और इसके पीछे जिनका हाथ है, उनके विरुद्ध जांच कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी देशद्रोही ताकतों का पर्दाफाश करे।

मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं साय –

विष्णु देव साय मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें दो जून 2020 को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वह इससे पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। यह उनका बतौर प्रदेश अध्यक्ष तीसरा कार्यकाल है। रायगढ़ के रहने वाले साय 20 साल तक सांसद रहे। उन्होंने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related