छग – मां ने बना लिया था दूसरा पति, बेटे को इस बात पर आई गुस्सा फिर कर दिया बेरहमी से कत्ल, जानें मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़ – युवक ने अपने सौतेले बाप की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते जब भी बेटा घर आता, तब उसका सौतेला पिता उसे जान से मारने की धमकी दिया करता था। इसी वजह से उसने खेत में ले जाकर अपने सौतेला पिता का सिर और कनपटी कुचल दिया। जिससे की बाप की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खम्हार में रहने वाली सिसिल्या बड़ा(50) की शादी लेदे राम केरकेट्टा के साथ हुई थी। इस विवाह से दोनों की तीन लड़कियां और एक बेटा जगदीश(31) है। लेकिन पति लेदे राम का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसी वजह से सिसिल्या बड़ा ने रामपुर निवासी बैशाखू मिंज को दूसरा पति बना लिया था। इस शादी से भी सिसिल्या का एक लड़का है। बैशाखू भी महिला के साथ खम्हार में रहता था।

सिसिल्या का बेटा जगदीश दूसरे गांव तेंदुडांड़ सीतापुर में रहता था। वो कभी-कभी अपनी मां से मिलने खम्हार आता था। जहां जगदीश का सौतेला पिता बैशाखू से विवाद हुआ करता था। बैशाखू जगदीश को हमेशा जाने से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा जगदीश के साथ गाली -गलौज भी करता था। जिसके कारण जगदीश बैशाखू से नाराज रहता था।

इसी बीच 04 अक्टूबर को जगदीश फिर से अपनी मां से मिलने आया था। तब भी बैशाखू उससे विवाद करने लगा। इसी बात से जगदीश और नाराज हो गया। इसके बाद जगदीश अगले 05 अक्टूबर को सुबह बैशाखू को खेत में ले गया और वहां उसने पत्थर से उसके सिर, कनपटी को कुचल दिया। इससे बैशाखू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया था। बैशाखू के घर में इस बात की जानकारी तब लगी, जब आस-पास के खेत में काम करने दूसरे लोग पहुंचे। जिसके बाद इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related