CG TRANSFER BREAKING : More than 24 officers transferred in Chhattisgarh…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
CG ROAD ACCIDENT : एक बाइक, 3 सगे भाई-बहन खत्म
तबादला आदेश के बाद संचालनालय स्तर पर भी कई अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास संचालनालय की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के रूप में संचालनालय में पदस्थ किया गया है। श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद विभागीय व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव देखने को मिलेगा।
