CG WEATHER UPDATE : उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Cold and dry winds start arriving from the north.

रायपुर। प्रदेश में रविवार से उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक गिरावट संभावित है। इस बीच राजधानी सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा यानी बारिश की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग को छोड़कर अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश नहीं हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी सहित प्रदेशभर के कई स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री तक अधिक रहा।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिन में कोहरे के आसार –

उत्तर की ओर से सर्द हवा आने से उत्तरी छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छाने के आसार हैं, लेकिन दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कोहरे की ज्यादा संभावनाएं नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ भी सर्द हवा की वजह से कोहरा व तापमान गिरने की संभावना है।

राजनांदगांव में छह डिग्री ज्यादा रहा तापमान –

उत्तर की जगह पूर्व की ओर से आ रही हवा के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अधिकतम तापमान औसत से एक से लेकर छह डिग्री तक ज्यादा रहा। राजनांदगांव में तापमान औसत से छह डिग्री, पेंड्रा रोड में चार डिग्री, दुर्ग में दो डिग्री, बिलासपुर, अंबिकापुर व जगदलपुर में एक-एक डिग्री ज्यादा रहा।

न्यूनतम तापमान जगदलपुर में तीन डिग्री तक ज्यादा –

मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के औसत आंकड़ों के हिसाब से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक अधिक चल रहा है। जगदलपुर में तीन डिग्री, राजनांदगांव व रायपुर में दो डिग्री, दुर्ग, अंबिकापुर व बिलासपुर में पारा औसत से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related