CG WEATHER: The Sun Spits Fire—Mercury Soars Past 45°!
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में सूरज आग बरसा रहा है। कई इलाकों में लू जैसे हालात है।
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
हालात ऐसे हैं कि शाम और रात के समय भी गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दुर्ग में 44.8 डिग्री, बिलासपुर में 44.5 डिग्री, रायपुर में 44.3 डिग्री और बेमेतरा में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतप्पा की शुरुवात होते ही चार दिनों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
डॉक्टरों ने ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

