CG SUCIDE CASE : शिक्षक दिवस पर प्रधान पाठक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मोहम्मद अकबर का जिक्र ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUICIDE CASE: Pradhan Pathak committed suicide on Teacher’s Day, Mohammad Akbar was mentioned in the suicide note..

बालोद। बालोद जिले में प्रधान पाठक ने खुदकुशी कर ली है। प्रधान पाठक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी लिखा है। जिस पर उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी मोहम्मद अकबर समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया का यह पूरा मामला है। यहां रहने वाला देवेंद्र ठाकुर (57) प्रधान पाठक था। उसकी पदस्थापना डौंडी विकासखंड के ओडगांव प्राथमिक स्कूल में थी। आज सुबह उनके घर में उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घरवालों के द्वारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र ठाकुर की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। आज सुबह घटना के समय वह स्कूल गई थीं। प्रधान पाठक के दोनों बच्चे भी स्कूल गए थे। जबकि तबीयत खराब होने का बहाना बना देवेंद्र ठाकुर घर पर ही रुके थे। बच्चे जब स्कूल से आए तब उन्होंने पिता को फांसी पर लटकता देखा। बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सुसाइड नोट में देवेंद्र ठाकुर ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम लिखे हैं। बताया जा रहा है कि नौकरी लगाने के नाम से प्रधान पाठक से रकम ठगी गई थी। जिसे नौकरी लगाने के नाम पर प्रधान पाठक के मार्फत लिया गया और पैसा लेकर वापस नहीं किया जा रहा था। पैसा वापस नहीं मिलने से परेशान प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर, मदार खान और मोहम्मद अकबर के नाम का उल्लेख है। पुलिस सुसाइड नोट जप्त किया है। सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार बताए गए चारों नाम को पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि यह चारो कौन है इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related