CG POLITICS: कांग्रेस विधायक ने क्यों कहा- मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना??

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Why Did the Congress MLA Say—”Adopt a Dog in My Name”?

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी भी तेज हो गयी है ।

राजनांदगांव जिले के कोपेडीह से बोदेला गांव में कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने जनता के सामने कह दिया कि अगर एक महीने में सड़क नही बना, तो मेरे नाम पर कुत्ता पाल लेना।

गांव में वर्षों से राजनेताओं के भाषणों में तो सड़क बन चुकी है, लेकिन जमीन पर अब भी गड्ढों के बीच अपनी किस्मत तलाश रही है।

ग्रामीणों के तीखे विरोध को देखकर विधायक दलेश्वर साहू ने  कहा कि यदि एक महीने के भीतर गांव की सड़क नहीं बनती है तो “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना।

विधायक के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए

सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दें कि विधायक ने जिस सड़क परियोजना को अपना “ड्रीम प्रोजेक्ट” बताया था, वह करीब चार साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।

वहीं  जनता समझ नहीं पा रही कि इसे आश्वासन माना जाए, चेतावनी माना जाए या फिर चुनावी वादों का नया “एनिमल एडिशन” ! ग्रामीण सड़क मांग रहे थे, लेकिन बदले में उन्हें ऐसा डायलॉग मिल गया, जो सीधे सोशल मीडिया की हेडलाइन बन गया।

फिलहाल सड़क बने या न बने, लेकिन विधायक जी का बयान जरूर वायरल रोड पर फुल स्पीड से दौड़ रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related