PM MODI APPEAL: जंग के बीच PM MODI की देशवासियों से अपील! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi’s Appeal: PM Modi appeals to the nation amidst the war!

PM MODI APPEAL: PM Modi ने हैदराबाद में अपने संबोधन में देशवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल देश के लिए जान देने तक सीमित नहीं है बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीवन जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना भी देशभक्ति है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से Petrol और Diesel की खपत कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हैं वहां उनका उपयोग किया जाए।

माल ढुलाई के लिए रेलवे परिवहन को प्राथमिकता दी जाए और जहां संभव हो इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए।

उन्होंने राष्ट्रीय हित में Work From Home व्यवस्था, online कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने की बात की ।

प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गैर जरूरी विदेश यात्राओं, विदेशी छुट्टियों और विदेश में शादियों से बचना चाहिए।

उन्होंने लोगों से एक साल तक गैर जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मेड इन इंडिया और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने परिवारों से खाने के तेल की खपत कम करने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति और लोगों के स्वास्थ्य दोनों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री ने कृषि में डीजल पंपों की जगह सोलर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंपों को अपनाने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related