CG POLITICS : गोंडवाना गणराज्य पार्टी को बड़ा झटका, 15 नेताओं की BJP में एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS : बलरामपुर। वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गोंडवाना गणराज्य पार्टी (जीजीपी) को एक बड़ा झटका तब लगा जब 15 लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने इन सभी लोगों को भाजपा में शामिल कराया। यह ज्वाइनिंग समारोह पुल के उद्घाटन के बाद आयोजित किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में देखा।

भाजपा में शामिल हुए लोगों में स्थानीय प्रभावशाली नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में पार्टी का मजबूत समर्थन बनाने का भरोसा जताया। विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्य पार्टी के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वाड्रफनगर के राजनीतिक माहौल पर इस घटना का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। गोंडवाना गणराज्य पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव कम होने की संभावना बढ़ गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related