CG POLITICS : भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा विधायक रिकेश सेन ने दर्ज कराई शिकायत, लगाया बदनाम करने का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: BJP MLA Rikesh Sen filed a complaint against Bhupesh Baghel, accused of defaming him.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक सुपेला थाने पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई है।

रिकेश सेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार अनर्गल ट्वीट कर भाजपा सरकार को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल हकीकत से परे आधारहीन आरोप लगा रहे हैं और भाजपा की सरकार को बदनाम करने की नीयत से अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणी की जा रही है।

इस मामले में भूपेश बघेल ने मनपसंद एप को लेकर कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एप मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने मिलकर लांच किया है। इस एप से शराब दुकानों में उपलब्ध विदेशी शराब की जानकारी मिल सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related