CG Political News : डॉ. चरणदास महंत के विवादित बयान पर डिप्टी CM ने लांच किया पोस्टर, लिखा- पहली लाठी मुझे मारो…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Political News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विवादित बयान दिया था। जिस को लेकर अब प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है साथ ही बीजेपी ने आज बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, आज यानि बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को भाजपा का पोस्टर लांच किया जिसमें लिखा है ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया के सामने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि भाजपा पोस्टर के जरिए जनता तक मुद्दे को ले जाना चाहती है। मोदी और जनता से माफी मांगने की अपील की गई है. इसके साथ चुनाव आयोग से भी माफी मांगनी चाहिए। महंत ने सामूहिक रूप से हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया है। जब-जब ऐसे बयान आए हैं मोदी जी के लिए जनता का प्रेम बढ़ा ही है।

CG Political News : डॉ. चरणदास महंत के विवादित बयान पर डिप्टी CM ने लांच किया पोस्टर, लिखा- पहली लाठी मुझे मारो...

उन्होंने आगे कहा कि जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हो और दिग्गज नेता हो, अगर वह यह कहें कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा, उसे जिताओ. देश के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरीके का बयान अशोभनीय है। चुनाव आयोग से आग्रह है कि उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, यह आचार संहिता का उल्लंघन है। विजय शर्मा ने कहा कि पहले भी चाय वाला नीच राजनीति करने वाला कहा गया है। यहां तक उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी सवाल उठाए गए। आज सिर फोड़ने की बात कही जा रही है। लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं के साथ इस चीज का विरोध किया जाएगा. बयान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंस रहे थे। नेताओं के अपील में ताकत होती है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related