CG POLITICAL : भाजपा का कांग्रेस पर पोस्टर वार … महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कहा – भूपेश मतलब भ्रष्टाचार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा हमला महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किया है, जिनके निवास पर हाल ही के दिनों में सीबीआई ने छापा मारा था.

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप घोटाला की गठरी लिए दिखाया गया है, जिसमें से गिरते नोट से तमाम पंजा छाप अधिकारी एकत्रित करते नजर आ रहे हैं. इसमें भूपेश के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी दिखाया गया है. वहीं दूसरी ओर जिन अधिकारियों को दिखाया गया है, उनमें हाल ही सीबीआई ने जिन अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की थी, उनकी छवि नजर आ रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related