CG NEWS: ऐसा क्या हुआ की पूरा गांव पहुंचा रेबीज का वैक्सीन लगाने, जानें पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम विवेकानंद नगर में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट सामने आया है. यहां सत्यनारायण पूजा के प्रसाद का सेवन करने के बाद गांव के लोगों को रेबीज संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है और लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं.

CG NEWS: दरअसल, 01 जून को विवेकानंद नगर गांव में एक ग्रामीण के घर सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया था. जिसमें गाय के कच्चे दूध से सिन्नी प्रसाद बनाया गया था. उस पूजा में ग्रामीण पहुंचे और प्रसाद खाए थे. पर सिन्नी प्रसाद बनाने में जिन दो गायों के दूध का उपयोग किया गया था. उन दोनों गायों को गांव के पागल कुत्तों ने काट चुका होता हैं. सत्यनारायण पूजा के लगभग 90 दिन बाद जब उन दोनों गायों की मौत हो जाती हैं तो गायों के मालिक अस्पताल जाकर चुपके से रेबीज का वैक्सीन लगा लेते हैं. लेकिन जब ये बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैलती हैं तो ग्रामीणों द्वारा उन गायों के दूध से बने प्रसाद के खाने से रेबीज के संक्रमण का अंदेशा के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पूरी घटना की सूचना देते हुए गांव में रेबीज वैक्सीनेशन की मांग किये.

CG NEWS: जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की गंभीरता देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विवेकानंद नगर गांव में वैक्सीनेशन के लिए भेजी गई है. अब तक लगभग 150 से अधिक ग्रामीणों को रेबीज का वैक्सीन लगाया जा चुका है. साथ ही ग्रामीणों से उस सत्यनारायण पूजा में शामिल होने वाले तमाम लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related