CG NEWS : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘स्वागत समारोह‘ सम्पन्न, राज्यपाल हरिचंदन, मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवसकी दी शुभकामनाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: ‘Welcome ceremony’ held at Raj Bhavan on the occasion of Republic Day, Governor Harichandan, Chief Minister Sai extended best wishes on Republic Day

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषणहरिचंदन ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल कोपुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्वागत समारोह में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अमितेष शुक्ला सहित अन्यजनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना के प्रमुख अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीयकार्य करने वाले गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सामारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव द्वय रेणु पिल्ले, अपर मुख्य सचिवमनोज पिंगुआ, विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, छत्तीसगढ़ मानव अधिकारआयोग के सदस्य श्री नीलम चंद सांखला, प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव शहला निगार, छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी केसीईओ एम. के. राउत, सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, रेडक्रॉस के चेयरमेन अशोक अग्रवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी , वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी रवि भोई, प्रेम पाठक उपस्थित थे। साथ ही समारोह में पद्मश्री पुरस्कृत सर्वश्री डॉ. भारती बंधु, मदन चौहान, शमशादबेगम, उषा बारले, अनुज शर्मा, शहीदों के परिजन, पुरस्कृत खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनेंसहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान परग्रामोद्योग विभाग, द्वितीय स्थान पर जेल विभाग और तृतीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग की झांकिया रही। राज्यपाल श्री हरिचंदनने इन विभागों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related