CG NEWS: ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या, सगाई टूटने के बाद नहीं मिल रहा था दूसरा रिश्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक की कुछ समय पहले ही सगाई टूटी थी। इसके बाद दूसरे रिश्ते नहीं आ रहे थे। इसकी वजह से वो कई दिनों से डिप्रेशन में था।

मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भूपेंद्र कुमार सेन (30) है, जो कि वार्ड क्रमांक- 2 अहिवारा का रहने वाला था। युवक ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related