ASIAN GAMES 2026: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने दिलाया 7वां गोल्ड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES 2026: Indian women’s archery team secures 7th gold!

 

 

ASIAN GAMES 2026: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सातवां स्वर्ण पदक जीत लिया है.

इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 53 पदक अपने नाम कर लिए हैं.

भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में चीन को 238-234 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता.

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का सातवां स्वर्ण पदक है. भारतीय तीरंदाजों ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला टीम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को कड़े मुकाबले में 235-233 से शिकस्त दी थी.

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related