CG News : हैरान कर देने वाला मामला … छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाकर नकल करने के लिए करता था प्रेरित, हॉस्टल अधीक्षक सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बालक आश्रम गोंदियापाल के प्रभारी अधीक्षक पर मारपीट-गाली गलौज और अशलील वीडियो दिखाकर नकल करने के प्रेरित करने के गंभीर आरोप लगे हैं. मामला सामने आने के बाद हॉस्टल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने की थी शिकायत
दरअसल, बीते दिनों बस्तर जिले के कलेक्टर हरीश एस ने 18 सितंबर को गोंदियापाल बालक आश्रम का दौरा किया था. निरीक्षण के दौरान क्लेक्टर एस हरीश ने हॉस्टल के जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की थी. इस दौरान बच्चों ने उन्हें बताया कि छात्रावास अधीक्षक सुकरु राम बघेल उनके साथ मारपीट गाली गलौज कर अभद्र भाषा का उपयोग करते है. वहीं बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि छात्रावास अधीक्षक उन्हें अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाते है. इसके साथ ही उन्हें ऐसा ही नकल करने के लिए प्रेरित करते हैं.

सहायक आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सुकरु राम बघेल प्रभारी अधीक्षक ( मूलपद सहायक शिक्षक एलबी) का पद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर रहेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related