JUBIN GARG PASSES AWAY : स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, ‘या अली’ गाने से मिली थी पहचान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jubin Garg passes away : Singer Zubin Garg, known for his song ‘Ya Ali’, dies in a scuba diving accident

गुवाहाटी/सिंगापुर। असम के दिग्गज गायक और बॉलीवुड में ‘या अली’ गाने से पहचान बनाने वाले जुबिन गर्ग का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जुबिन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। समुद्र से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

सिंगापुर में हुआ हादसा

जुबिन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे, जहां उनका परफॉर्म करने का कार्यक्रम था। इसी दौरान स्कूबा डाइविंग करते समय हादसा हुआ। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उन्हें समुद्र से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले जाया, लेकिन गहन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

सूत्रों के मुताबिक, 19 से 20 सितंबर के बीच उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से असम लाया जाएगा और यहीं अंतिम संस्कार होगा।

नेताओं और फैंस ने जताया शोक

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और लोकसभा सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने प्रिय गायक को याद कर भावुक संदेश लिख रहे हैं।

कौन थे जुबिन गर्ग?

जुबिन गर्ग का जन्म मेघालय के तुरा में हुआ था। वे असमी, हिंदी, बंगाली समेत 40 से ज्यादा भाषाओं में गा चुके थे।

1992 में उन्होंने असमी एल्बम ‘अनामिका’ से डेब्यू किया।

बॉलीवुड में उन्होंने ‘दिल से’, ‘फिजा’, ‘डोली सजा के रखना’ जैसी फिल्मों में गाने गाए।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ उनका सबसे बड़ा हिट साबित हुआ, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इस गाने के लिए उन्हें ग्लोबल इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स 2006 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब मिला।

इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

सिर्फ संगीत ही नहीं, जुबिन गर्ग सोशल वर्क से भी जुड़े रहे और कई सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे। उनका अचानक दुनिया से जाना न केवल असम और नॉर्थ ईस्ट बल्कि पूरे देश की म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related