CG News: गांजा की तस्करी करते पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने बिहार के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 किलो गांजा जब्त किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ बार्डर में पुलिस की सख्ती से जांच से बचने के लिए तस्करों ने अब बस से गांजा ले जाना शुरू कर दिया है। ओडिशा के बजाए आंध्र प्रदेश से गांजा जगदलपुर लाकर बिलासपुर में खपाने के चक्कर में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
SP पारूल माथुर ने सभी पुलिस अफसरों और थानेदारों को शराब और गांजा के साथ ही अन्य नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने अपने स्टाफ को गांजा तस्करों की जानकारी जुटाने कहा था। शनिवार को पुलिस को खबर मिली कि बाइक सवार एक युवक कटघोरा से गांजा लेकर रतनपुर और आसपास खपाने के लिए आ रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। युवक के पास से बैग में 10 किलो गांजा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बिहार का रहने वाला है युवक, जगदलपुर से ला रहा था गांजा
TI हरविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गांजा तस्कर युवक गौरव सिंह पिता स्व. चन्द्रवीर सिंह (27) बिहार के पटना जिले के बेचली क्षेत्र के एकडंगा का रहने वाला है। वह दो दिन पहले बिहार से आया था। उसने पुलिस को बताया कि बस से जगदलपुर से गांजा लाकर कटघोरा में उतरा। फिर वहां से बाइक लेकर रतनपुर में खपाने आ रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक व मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस को मिला अहम सुराग, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
पकड़े गए युवक से पूछताछ और उसके मोबाइल से गांजा तस्करों के बड़े गिरोह का पता चला है। जिस पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिहार के गांजा तस्करों का बड़ा गिरोह जगदलपुर में सक्रिय है, जो अब ओडिशा के बजाए आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर तस्करी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बार्डर में पुलिस की सख्त चेकिंग चल रही है। ऐसे में तस्करों ने बस को गांजा तस्करी का जरिया बनाया है। पुलिस इस गिरोह के मिले सुराग पर तस्करों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही पुलिस गांजा तस्करों के बड़े गिरोह का खुलासा कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV BETTING CASE : हिमांशु को 10 दिसंबर तक जेल!

MAHADEV BETTING CASE : Himanshu jailed till December 10! रायपुर।...

CG DHAN KHARIDI : धान खरीदी में तेजी, 5 लाख टन पार!

CG DHAN KHARIDI : Paddy procurement picks up, crosses...

CHHATTISGARH DELIMITATION : 90 से 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें!

CHHATTISGARH DELIMITATION : Assembly seats may increase from 90...