CG News : रमन सिंह और BJP के अहंकार को खैरागढ़ की जनता करेगी चकनाचूर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chhattisgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह(Former Chief Minister Dr. Raman Singh) के यशोदा वर्मा(Yashoda Verma) को कोई नहीं जानता वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर(State Congress spokesperson Dhananjay Singh Thakur) ने कहा कि रमन सिंह ने मातृशक्ति का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के अहंकार को खैरागढ़ की जनता चकनाचूर करेगी। 15 साल सत्ता में रहने के दौरान भी रमन सिंह को खुद को खुदा होने का गुमान हो गया था। वे अहंकारी थे। उन्हें लगता था कि वो ही अनंत काल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। जनता ने रमन सिंह (Raman Singh)के इस गुमान को, अहंकार( pride, arrogance)को तोड़कर 15 साल से सत्ता में बैठी भाजपा (BJP)को 14 सीट में समेट दिया। यशोदा वर्मा (Yashoda Verma)खैरागढ़ (Khairagarh)की बेटी (Daughter)है और खैरागढ़ की जनता यशोदा वर्मा को भरपूर स्नेह आशीर्वाद दे रही है। रमन सिंह (Raman Singh)और भाजपा के नेता ने खैरागढ़ की बेटी को अपमानित(humiliated) किया है, खैरागढ़ की जनता भाजपा नेताओं को सबक सिखाएगी।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा आदतन महिला विरोधी है। इनकी नीति में ही महिलाओं के हाथों में नेतृत्व देना नहीं है। भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग हमेशा महिलाओं को कमजोर करने और दबाने की कोशिश करते हैं। खैरागढ़ की जनता ने रमन सिंह और भाजपा के अहंकार को नामांकन के दिन ही देख लिया है। अब भाजपा के खिलाफ मतदान कर यशोदा वर्मा को विजयी बनाकर भाजपा के घमंड को तोड़ेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related