CG News : प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजना कुमार निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News :रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बीरगांव में प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजना कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

 

जांच में सामने आया कि डिलीवरी के बाद रात के समय किसी भी चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी नहीं थी। डॉ. अंजना कुमार द्वारा मरीज की स्थिति का आवश्यक फॉलोअप नहीं लिया गया और यही लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई। निलंबन की अवधि में डॉक्टर अंजना कुमार बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। साथ ही उन्हें इस अवधि में नियमानुसार निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

 

जानिए क्या है मामला ?
22 वर्षीय साक्षी निषाद की डिलीवरी बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में हुई थी। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के करीब 12 घंटे बाद 10 और 11 जून की दरमियानी रात साक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद वार्ड ब्वॉय द्वारा दिए गए इंजेक्शन और पानी पिलाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई, लेकिन समय पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। दर्द से कराहती साक्षी की कुछ देर बाद मौत हो गई। इस दौरान स्टाफ द्वारा परिजनों से दुर्व्यवहार भी किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related