RAIPUR NEWS: सूटकेस में शव मिलने के मामले में बड़ा खुलसा, पुलिस ने गोलबाजार के पेटी लाइन में दी दबिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को मिले युवक के शव मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दौलतराम पोर्ते ने बताया कि शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर सीमेंट से ढंका गया था, फिर उसे एक स्टील की पेटी में डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। यह पूरा मामला एक पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत होता है।

RAIPUR NEWS: ASP पोर्ते के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और शव दो से तीन दिन पुराना है। गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। पुलिस ने दावा किया है कि वे जल्द ही आरोपियों तक पहुँच जाएंगे।

‘हब्बू भाई’ नाम से मिला सुराग
RAIPUR NEWS: ट्रंक पर ‘हब्बू भाई’ नाम लिखा पाया गया है। इसे अहम सुराग मानते हुए पुलिस गोलबाजार स्थित पेटी लाईन समेत पूरे शहर के ट्रंक और पेटी की दुकानों की जांच कर रही।

अभी तक नहीं हुई मृतक की पहचान
RAIPUR NEWS: फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, लापता व्यक्तियों की शिकायतें और डिजिटल सर्विलांस की मदद से मृतक की पहचान में जुटी हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय बोले- राज्य में ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई
RAIPUR NEWS: घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा “बहुत क़रीब से शव को देखा हूं। बेहद डरावना दृश्य दिखा है। ऐसी घटनाएं कभी छत्तीसगढ़ जैसे शांतिप्रिय राज्य में नहीं हुई हैं, लेकिन अब अपराधी बेख़ौफ़ नज़र आ रहे हैं। आम जनता के मन में भय पैदा हो रहा है। पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुँचना चाहिए।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related