CG NEWS: DKS हॉस्पिटल निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में AC ठीक करने के दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की रियल्टी चेक करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद धरातल में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल (DKS Hospital) के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां अलग-अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान कई एयर कंडीशनर खराब मिले। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंट के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए.

 

CG NEWS: निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब हैं, जिसके कारण मरीजों को गर्मी में असुविधा (Patient Facing Problem In Summer) हो रही है. इसे गंभीरता से लेते हुए जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं

CG NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक वातावरण प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए और सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...