CG News: शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Golden opportunity for educated youth, free placement camp to be organised on March 9

बैकुण्ठपुर : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और रोजगार केंद्र ने बड़ी पहल की है। आगामी सोमवार, 09 मार्च 2026 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर द्वारा एक विशाल निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस कैंप के माध्यम से कुल 13 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी:

  • रिलेशनशिप एक्जीकेटिव: 10 पद (कार्यक्षेत्र: बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ एवं सरगुजा)
  • कस्टमर सर्विस एक्जीकेटिव: 03 पद (कार्यक्षेत्र: बैकुण्ठपुर

योग्यता और वेतन

इन पदों के लिए स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 15,000 से 18,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

ज़रूरी दस्तावेज़ और स्थान

  • सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्र
  • निवास एवं जाति प्रमाणपत्र
  • रोजगार पंजीयन कार्ड

आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो

स्थान: जिला पंचायत के पीछे, गढ़ कलेवा के बगल में, बैकुण्ठपुर।

समय: 10:30 बजे से

यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है, इसलिए अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related