CG NEWS : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 476 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 476 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,किसान रथयात्रा का प्रवेश महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में नदी मोड़ पर सैकड़ों किसानों ने किया स्वागत,किसान रथयात्रा प्रदेश सरकार के सफेद झूठ समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में किसानों से ख़रीदी का कर रहा है जगह-जगह खुलासा, छ.ग.में मंडियां बंद किसानों के शोषण के लिए सौदा पत्रक भूपेश सरकार कैसे किसान हितैषी है बताएँ,भारत का सबसे भ्र्ष्ट प्रदेश बना दिया कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को नया रायपुर के सैकड़ों किसान पहुँचे महासमुंद विधानसभा प्रदेश किसान नेता रायपुर जिलाध्यक्ष लालाराम वर्मा कर रहे हैं नेतृत्व सत्याग्रह जारी,रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा

तुमगांव 15 जून 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा, हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 476 वे दिन भीषण गर्मी के बाद भी लगभग 45 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता डेविड चंद्राकर, दशरथ लाल सिन्हा,बोधन लाल यादव,बैसाखू राम सिन्हा,दिनेश यादव,प्यारेलाल धीवर ने किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,सरजुराम यादव, लीलाधर पटेल,मोहन लाल यादव,सुधुराम पटेल,नाथूराम सिन्हा, श्रीमती राधा बाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच, शांति बाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव, धनेश्वरी यादव आदि ने संबोधित किया। अखन्ड धरना सत्याग्रह के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि किसान छात्र मजदूर महिला किसान जोड़ो किसान रथयात्रा का प्रवेश महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में नदी मोड़ पर सैकड़ों किसानों ने स्वागत किया।किसान रथयात्रा प्रदेश सरकार के सफेद झूठ समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में किसानों से खरीदी का कर रहा है जगह-जगह खुलासा।छत्तीसगढ़ में मंडियां बंद हैं।किसानों के शोषण के लिए सौदा पत्रक भूपेश सरकार कैसे किसान हितैषी है बताएं ?भारत का सबसे भ्र्ष्ट प्रदेश बना दिया है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को।नया रायपुर के सैकड़ों किसान पहुँचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र प्रदेश किसान नेता रायपुर जिलाध्यक्ष लालाराम कर रहे हैं किसान रथयात्रा का नेतृत्व।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि हमारे सत्याग्रही किसान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि,किसान रथ यात्रा की समापन सभा एवं रैली 22 जून को ऐतिहासिक बनाएंगे।इसलिए चार-पांच टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में जुट गए हैं।अंधे और बहरे शासन प्रशासन को जगाने के लिए यह आवश्यक हो गया था कि जिला मुख्यालय महासमुंद में एक विशाल सभा एवं रैली का होना चाहिए। इस दबाव से बाध्य होकर जिला प्रशासन को सत्याग्रही किसानों का कानून सम्मत मांगों पर कार्यवाही करना ही होगा।सरजुराम यादव ने कहा कि, गांधीवादी शांतिपूर्ण अखन्ड धरना सत्याग्रह की भाषा को नहीं समझने वाले जिला प्रशासन तथा स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को किसानों की मांगों पर विचार करना ही होगा।अन्यथा क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए किसान बाध्य होंगे।लीलाधर पटेल ने कहा कि, अंचल के किसानों ने करणी कृपा पावर एवं स्टील प्लांट के अवैध निर्माण कार्य को निरस्त करा कर भ्रष्ट उद्योगपति की दलाली करने वाले स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक को हराकर ही दम लेंगे।श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि हम लोग अपने अंचल की हरियाली खुशहाली की बर्बादी और भावी पीढ़ी की भविष्य के साथ किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं कर सकते।अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि हाईवे किसान सत्याग्रह के समर्थन में,विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने,समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा ,बंद मंडियां खुलवाने सहित 12 सूत्रीय मांग को लेकर चल रहे किसान रथयात्रा का 22 जून को लोहिया चौक महासमुंद में आयोजित समापन रैली सभा को ऐतिहासिक बनाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CEO VIRAL POST: पुरुषों के लिए नौकरी नहीं! 

CEO Viral Post: No jobs for men!     CEO VIRAL POST:...

RAILWAY PENSION: नई पेंशन स्कीम लागू! 

RAILWAY PENSION: New pension scheme implemented!   RAILWAY PENSION: रेल मंत्रालय...

CG GARBA PARTNER: 1000 रुपये में गरबा पार्टनर! 

CG Garba Partner: Garba partner for ₹1,000!     CG GARBA PARTNER:...