CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस और राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस की दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister) ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस( civil service day) 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है।सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री( chief minister) ने कहा कि हमारे नागरिक सेवा के अधिकारियों ने कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम किया है वह बेहद प्रशंसनीय है।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर दी बधाई

राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क के कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में आम लोगोें तक जानकारी पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क एक प्रभावी माध्यम है। कोरोना काल( corona) में जनसम्पर्क ने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर और भ्रामक खबरों से सावधान कर महत्वपूर्ण भूमिका( important ) निभाई। जनसम्पर्क प्रशासन को अधिक विश्वसनीय,पारदर्शी बनाता है जिससे सुशासन सशक्त बनता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related