CG NEWS: हाईवे के ढाबों और होटलों पर प्रशासन की सख्ती, शराब परोसने पर होगी कार्रवाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Administration Cracks Down on Highway Dhabas and Hotels; Action to be Taken for Serving Alcohol!

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाईवे पर संचालित ढाबों और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने ढाबा और होटल संचालकों को अपने संस्थानों में CCTV लगाना अनिवार्य और शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस संबंध में आयोजित बैठक में अफसरों ने ढाबा संचालकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये गए कि सभी ढाबे और होटल निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किए जाएं तथा तय समय पर बंद किए जाएं।

अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के प्रवेश और निकास द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

साथ ही ढाबा-होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में यह भी कहा गया कि ढाबों और होटलों में किसी भी प्रकार की शराब परोसने या सेवन की अनुमति नहीं होगी।

नियमों के उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related