CG Naxal News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 लाख के 9 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Naxal News : बीजापुर। जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार की महत्वपूर्ण “नियद नेल्लानार” योजना और पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर 9 इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। माओवादियों ने आत्मसमर्पण सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष किया। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया गया।

277 माओवादी कर चुके हैं आत्मसमर्पण
बता दें कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 277 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं इस साल अब तक 310 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 131 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related