CG NAAN SCAM BREAKING : पूर्व AG सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAAN SCAM BREAKING: Big relief to former AG Satish Chandra Verma from Supreme Court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले मामले में प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता (AG) सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) पर सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

निचली अदालत और हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

इससे पहले वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत और फिर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ (डीबी) ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत दी।

क्या है नान घोटाला मामला?

नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले का मामला छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित घोटालों में से एक है, जिसमें बड़े स्तर पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले में कई अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां जांच के दायरे में आ चुकी हैं।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब देखना होगा कि मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और इस पर सरकार व अन्य पक्षों की क्या प्रतिक्रिया आती है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related