CG MYSTERIOUS DEATHS : एक माह में 8 मौतें, रहस्यमय परिस्थितियों में गई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MYSTERIOUS DEATHS: 8 deaths in one month, lives lost under mysterious circumstances

मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर जिले के ग्राम नीचे कोहड़ा में एक महीने के भीतर आठ लोगों की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे यह मामला रहस्यमय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बैठक कर मौतों के कारणों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वे स्वास्थ्यगत कारणों के साथ-साथ दैवीय प्रकोप की भी आशंका जता रहे हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने मौतों की पुष्टि की है और क्षेत्रीय बीएमओ को जांच के लिए भेजा गया है।

कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से मिलकर मौतों के कारणों को खंगाला। मामला अभी भी रहस्यमय बना हुआ है और जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related