CG JOB FRAUD : सरकारी नौकरी दिलाने ने नाम पर लाखों की ठगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JOB FRAUD: Lakhs Swindled Under the Pretext of Securing a Government Job!

 

CG JOB FRAUD : राजधानी रायपुर में ठग दंपति ने कारोबारी को मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी की है।

आरोप है कि ठग दंपति ने बकायदा फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। जांच के बाद ठगी का शिकार होने पर अब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी है।

रायपुरा स्थित शिवोम विहार कॉलोनी निवासी आकाश साहू ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथी जितेंद्र बघेल के माध्यम से विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी।

आरोपी खुद को बड़े नेताओं और मंत्रालय के अधिकारियों का करीबी बताकर प्रभाव जमाता था। पीड़ित के अनुसार अगस्त 2024 में विश्वनाथ गुप्ता उसे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय लेकर गया।

जहां उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी चंदा गुप्ता से कराई गई। दोनों ने दावा किया कि मंत्रालय और जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पद खाली हैं और वे आसानी से नौकरी लगवा सकते हैं।

आरोपियों की बातों में आकर आकाश साहू ने अपनी पत्नी रेशमी साहू, रिश्तेदार शेषनारायण साहू और रविशंकर साहू के लिए आवेदन भरवाया। इसके बाद आरोपी दंपती ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और नकद के जरिए करीब 23 लाख रुपए ले लिए।

पीड़ित ने बताया कि जनवरी 2025 में व्हाट्सएप के जरिए इम्प्लॉय आईडी भी भेजी गई। जब आकाश अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को लेकर मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर उन्हें पूरी तरह फर्जी बताया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना के विवेचना अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related