CG HIGHCOURT: नई रोस्टर व्यवस्था लागू, देखें कौन सी बेंच क्या सुनेगी?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG High Court: New Roster System Implemented—See Which Bench Will Hear What

CG HIGHCOURT: समर वेकेशन से पहले हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी नई रोस्टर सूची के अनुसार चार डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंच नियमित रूप से विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगी।

न्यायाधीशों के बीच मामलों का विषयवार विभाजन किया गया है, ताकि न्यायिक कार्यों का निष्पादन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हो सके।

प्रथम डिवीजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल शामिल रहेंगे। यह बेंच जनहित याचिकाओं, हेबियस कॉर्पस, रिट अपीलों तथा विशेष श्रेणी के महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करेगी।

दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बेंच मुख्य रूप से आपराधिक मामलों और अल्ट्रा वायर्स से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एनके व्यास को कैदी अपीलों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस बेंच में जेल अपील, सजा के खिलाफ याचिकाएं और बंदियों से संबंधित अन्य मामलों पर सुनवाई होगी।

चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत शामिल होंगे। यह बेंच वैवाहिक अपील, कर संबंधी विवाद और सेवा मामलों की सुनवाई करेगी।

समर वेकेशन से पहले लंबित मामलों की सुनवाई को गति देने और न्यायिक कार्यों में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related