CG CRIME NEWS: 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Ganja Worth ₹1.14 Crore Seized; Two Smugglers Arrested!

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एक पीकअप वाहन से 1.14 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है जिसे खाली कैरेट के पीछे छिपाया गया था।

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

टीम को सूचना मिली कि तस्कर पीकअप क्रमांक MH16CD8741 में ओडिशा की ओर से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं, जिसके बाद टीम ने गनियारीपाली गांव NH 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी की।

इस दौरान टीम ने  पीकअप को रोका और तलाशी के दौरान खाली कैरेट के बीच बोरियों में 226.600 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई।

वही टीम नेवाहन सवार दो तस्कर को भी पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम

टीम ने अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) तस्कर को भी पकड़ा है, जो मूलतः महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं।

इसी के साथ ही आरोपियों ने बताया कि वो गांजा को ओडिशा के बालिगुड़ा से अहमदनगर लेकर जा रहे थे।

टीम ने उनके पास से गांजा समेत पीकअप वाहन और 3 मोबाइल भी जब्त किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related